कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक मे तैनात ग्राम विकास अधिकारी आशीष पटेल का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया उनके निधनं से पूरे विकास विभाग मे गहरा शोक व्याप्त है सहकर्मियों और अधिकारियों ने इसे विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया बुधवार को राजपुर ब्लाक परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया इसमें जिले के समन्वय समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष आशीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर राजपुर खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार एडीओ अजय गुप्ता विमल सचान कल्याण सिंह शिव कुमार शर्मा अंकित सचान दीक्षा अवस्थी दीपक यादव विपिन यादव धमेंद्र यादव मोहित कुमार समेत तीन दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद रहे सभी अधिकारियों ने आशीष पटेल के सरल स्वभाव कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया उन्होंने कहा कि उनका जाना न केवल विभाग बल्कि समाज के लिए भी बडी क्षति है समन्वय समिति के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने शोक व्याप्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा विभाग उनके परिवार के साथ खडा है उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे शोक सभा के दौरान कई अधिकारियों की आंखें नम दिखीं जिससे स्पष्ट था कि आशीष पटेल अपने व्यवहार और कार्य शौली से सभी के दिलो मे खास स्थान रखते थे उनके निधनं से विभाग ने एक कर्मठ और निष्ठावान अधिकारी खो दिया अंत मे सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









