राजपुर कानपुर देहात कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मानित किया गया सभी मेधावियों को प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया प्रधानाचार्य संतोष पाठक ने कहा कि जिन छात्राओं ने यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है वे भविष्य में भी अपनी इसी लगन और मेहनत को बनाए रखें ताकि दूसरे छात्र-छात्राएं उससे प्रेरणा ले शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष बंश लाल कटियार ने कहा कि मेधावियों का सम्मान करने के पीछे उनकी मेहनत और लगन का प्रोत्साहन देना है मेधावियों से कहा कि सफलता में निरंतरता रखना ही एक बड़ी चुनौती है जिस तरह से आप लोगों ने असफलता प्राप्त की है इस तरह से आगे चलकर अपने-अपने क्षेत्र में सफल हो कहा कि आगे आपको करियर का चुनाव करना है इसीलिए बिना किसी दबाव जिस क्षेत्र में आपकी रुचि हो उसमें करियर बनाने की दिशा में प्रयास करें इस दौरान इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की छात्रा सुहानी दीक्षा फलक मेघा अंकिता दिव्यांशी आकांक्षा मुस्कान अनन्या तनु दिव्यांशी और हाई स्कूल में पल्लवी तन्वी प्राशी वंशिका गुप्ता बुशरा इदरीशी हैप्पी ईशा हनी सिद्धार्थ को शील्ड उपहार देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में प्रबंधक राजाराम कुशवाहा देवेंद्र कटियार बृजेंद्र कटियार पृथ्वीराज अमित पाठक सर्वेश कुशवाहा संतोष पाल राकेश कटियार आदि मौजूद रहे
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात









