मेधावी छात्रों का सम्मान, मेडल व पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

रसूलाबाद कानपुर देहात। असालतगंज स्थित छेदी खां शमशुल कमर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का उत्साहवर्धन करना था, ताकि वे भविष्य की परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।
कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉप 10 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक मो. आरिफ रज्जू ने सभी मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर और पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
इंटरमीडिएट वर्ग में संकल्प कमल, नैंसी राठौर, अभिनंदन सिंह, प्रियंका देवी, मो. जैद, सुंदरी कमल, अनुपम देवी, प्रियांशी देवी, रश्मि तिवारी और दिव्यांशु पाल को सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में जानवी राठौर, कशिश, अनुज कुमार, प्रिंस कुशवाहा, रोहित, सनी, अनुष्का गौतम, अंजली देवी, जय देवी और खुशी रावत को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक हाजी डॉ. इसरार सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों की मजबूत नींव ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार होती है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम छात्रों के आगे के करियर को दिशा देते हैं, और यह कॉलेज इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से रामनाथ यादव, इश्तियाक अहमद,अक्षय त्रिपाठी, इरशाद,प्रधानाचार्य संदीप कुमार, बृजेश कुमार, महेंद्र कुमार, अजय पाल ,शिवम सैनी,अशहर खुर्शीद, अदीबा आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें