राजपुर थाना मे चौकीदारों को बाटी गई टार्च थाना अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर पर दिए निर्देश

 

राजपुर कानपुर देहात राजपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने चौकीदारों के साथ एक बैठक की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए बैठक में गांव मे सुचना तन्त्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया चौकीदारों को संदिग्ध लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया थाना अध्यक्ष ने कहा कि चौकीदार अपराध नियंत्रण मे एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं उन्होंने जोर दिया कि यदि चौकीदार छोटे मोटे विवादों की जानकारी समय पर पुलिस अधिकारियों को देंगे तो अपराधी सलाखों के पीछे होंगे इस अवसर पर थाना प्रभारी ने सभी 23 चौकीदारों को लाल गमछा और टार्च देकर सम्मानित किया थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि विभागीय अधिकारियों से चौकीदारों के लिए मोबाइल फोन की मांग की जाएगी उन्होंने कहा कि होने से बेहतर नेटवर्क के जरिए अपराध और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकेंगे

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें