कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक के खंड विकास अधिकारी बीडीओ हरि गोविन्द गुप्ता का तबादला हो गया ब्लाक कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर विदाई दी इस अवसर पर टीम बदन सिंह ने हरि गोविन्द गुप्ता के कार्यकाल की सहराना की उन्होंने बताया कि बीडीओ ने कर्मचारियों के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा बदन सिंह ने यह भी कहा कि गुप्ता ने कर्मचारियों की पारिवारिक कार्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर कर नियम अनुसार कार्य सुनिश्चित किया ताकि कोई भी काम अधूरा न रहे सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके जिससे गांव के ग्रामीण सरकार की योजनाओं से अछूत ना रहे हरि गोविन्द गुप्ता के स्थान पर राजपुर ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रदीप को सौंपा गया है विदाई समारोह में एडीओ आईएसबी मनोज कुमार सौरभ कुमार सत्य प्रकाश एडीओ पंचायत विनोद कुमार सहित ब्लाक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात











