कानपुर देहात की सरवन खेड़ा ब्लॉक में बनी गौशाला करसा का प्रभारी वीडियो विमल सचान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी रिचा सचान के द्वारा करसा गौशाला का निरीक्षण किया गया मौके पर गायों को पर्याप्त मात्रा में चारा स्वच्छ ताजा पानी दिया जा रहा है तथा साफ सफाई भी ठीक मिली गायों को पौष्टिक आहार के रूप में हरा चारा पशु आहार भी खिलाया जा रहा है l प्रभारी वीडियो द्वारा बताया गया कि गर्मी अधिक पड़ रही है जिससे गायों को लू से बचाने के लिए सभी इंतजाम करने को कहा गया और समय-समय पर पानी को टैंक में भरा रखने के लिय केयर टेकर को में निर्देशित किया गया है तथा गौशाला में गायों को खिलाने के लिय 400 कुंतल भूसा और 14 कुंतल चोकर मिला l प्रभारी बीडीओ ने सचिव और प्रधान जी को कि भूसा का सीजन चल रहा है जिससे गायों को खिलाने के लिए किसानों से अधिक से अधिक भूसा गौशाला में संग्रहित करने का निर्देश दिया l











