कानपुर देहात सीडीओ ने राजपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण 3 माह से अनुपस्थित ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश

 

कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने शुक्रवार को विकास खंड राजपुर कार्यालय का निरीक्षण किया उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को कडी फटकार लगाई निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं अभिलेखों और कर्मचारियों की उपस्थिति की गहन जांच की गई उपस्थिति पंजिका के परीक्षण में कंप्यूटर ऑपरेटर मुन्नीलाल पिछले तीन महीने से बिना सुचना के अनुपस्थित पाए गए इस गंभीर अनियमितता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए इसी क्रम में जेई आर ईडी यश पाल सिंह भी बिना किसी सुचना के अनुपस्थित मिले इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका वेतन रोकने स्पष्टीकरण तलब करने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए निरीक्षण के दौरान स्थापना लेखा पटल और मनरेगा सेल की कई महत्वपूर्ण पजिकाए अधुरी पाई गई संबंधित कर्मचारी को कडी चेतावनी देते हुए तीन कार्य दिवस के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण करने के निर्देश दिए गए इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना और पेंशन योजना से जुड़ी लंबित पत्रावलियों को शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया ताकि आमजन को समय वृद्धि सेवाएं मिल सकें कार्यालय परिसर में गंदगी और पुरानी फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव पर भी नाराजगी व्यक्त की गई सीडीओ ने साफ सफाई सुनिश्चित करने और अभिलेखों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए उन्होंने मानव संपदा पोर्टल और ई आफिस की समीक्षा करते हुए सभी प्रविष्टियां समय वृद्धि व श्रुटिरहित करने पर जोर दिया मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राजकीय कार्यों में शुचिता पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य है उन्होंने आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान करने को प्राथमिकता बताया और योजनाओं को प्रभावी क्रियान्वयन तथा वित्तीय नियमों के पालन के निर्देश भी दिए निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा 
कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें