स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी पर कांग्रेस का प्रदर्शन सिकंदरा में SDM को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

कानपुर देहात के सिकंदरा में स्मार्ट मीटरों की कथित गड़बड़ियों और भारी भरकम बिलो के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया सोमवार को जिला महासचिव अरविंद पाल के नेतृत्व में दर्जनों उपभोक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी SDM प्रदुम्न कुमार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों को तत्काल हाटने और पुराने मीटरों को वापस लागने की मांग की गई प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं अरविंद पाल ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं अपनी क्षमता के अनुसार रिचार्ज कराते हैं लेकिन बिजली कुछ ही दिन चलती है और फिर कट जातीं हैं उन्होंने कहा एक तरफ़ जनता भीषण गर्मी झेल रही है वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर की मनमानी ने लोगों को परेशान कर दिया है विधुत विभाग उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है प्रदर्शन मे शामिल उपभोक्ता निर्मल कुमार ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए उन्होंने ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगा है और वे नियमित मासिक बिल जमा करने है इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई शिकायत करने पर अधिकारियों ने समाधान के बजाय उन पर 36000,, रुपए का बकाया थोप दिया निर्मल कुमार का आरोप है कि विभाग से आने वाले मैसेज में अलग जानकारी होती है लेकिन अधिकारी उन मैसेज को ग़लत प्लस माइनस का गणित समझाते हुए अवैध वसूली का प्रयास करते हैं ज्ञापन में प्रमुख मांगे शामिल हैं सभी घरों से तत्काल प्रभाव से स्मार्ट मीटर हटाए जाए पारदर्शिता के पुराने मीटरों को वापस स्थापित किया जाए और ग़लत तरीके से थोपें गए बकाये तथा बिलिंग की उच्चस्तरीय जांच हो प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द सामाधान नहीं हुआ और विधुत विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वे बड़े आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे

 

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा 
कानपुर देहात 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें