राजकीय सम्मान के साथ शहीद आरक्षी कुनाल भारती को अंतिम विदाई

कानपुर देहात में UP-112 में तैनात आरक्षी स्वर्गीय कुनाल भारती (29 वर्ष) को पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी कुनाल भारती, पुत्र स्वर्गीय राजू, निवासी ग्राम उमरी थाना कोतवाली सदर फतेहपुर, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पीआरवी की प्रथम शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त कर अपनी मोटरसाइकिल से अकबरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शहजादपुर के पास एक क्रेन से उनकी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अकबरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दुखद हादसे में आरक्षी कुनाल भारती का निधन हो गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।
इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। वर्ष 2018 बैच के सिपाही कुनाल भारती अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान और समर्पित जवान थे। उनकी असमय मृत्यु से पुलिस परिवार गहरे शोक में है।
पुलिस विभाग ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें