उरई। जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय ने आदेशित किया कि जनपद जालौन में बढ़तें तापमान (हीटबेव व लू से बचाने) के दृष्टिगत विद्यार्थियों के हित में प्री-प्राइमरी से कक्षा 08 तक के समस्त बोर्डो के सरकारी / परिषदीय / गैरसरकारी/प्राइवेट विद्यालयों का समय परिवर्तित करते हुए दिनांक 22.04.2026 से अग्रिम आदेशों तक विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। समस्त विद्यालय उक्त टाइम लाइन का कडाई से अनुपालन करेगें।इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.jalaun.nic.in पर चेक किया जा सकता है। यदि उक्त आदेश का विचलन पाया जायेगा तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।











