कानपुर इटावा नेशनल हाईवे पर रनिया थाने के ठीक सामने बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई कानपुर की ओर लेन पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई घटना के बाद चालक वाहन समेत मौकै से फरार हो गया पुलिस ने बताया कि यह हादसा रनिया कस्बे में हुआ मृतक की पहचान मुक्तेश्वरी के रूप में हुई हैं जो कानपुर के यशोदा नगर स्थित सैनिक चौराहा की निवासी थी उनके पति का नाम देवनलाल मुक्तेश्वरी रनिया कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे जब वह सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया हादसे की सुचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी वाहन की तालाश कर रही है वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है
साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात










