डेरापुर क्षेत्र के भडावल गांव में स्थित एक पशु बाड़े में अचानक आग आग लग गई इस घटना मे एक भैंस पडिया भूसा लकड़ी और प्लास्टिक के पाइप जलकर नष्ट हो गए किसान संजय कुमार पुत्र जगदीश ने बताया कि आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है आग लगने की सुचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह और लेखपाल वर्षा सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया तहसीलदार जितेंद्र कुमार के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम भी मौके पर पहुंचे उन्होंने आग में झुलसे जानवरों का तत्काल उपचार सुनिश्चित कराया प्रशासन द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है









