डेरापुर मे यातायात नियमों के उल्लघंन और अवैध परिवहन खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने एक गिटृटी लदे डंपर युपी 93 बीटी 4995 को सीज कर दिया इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने अभियान चलाकर 14 अन्य वाहनों का भी चालान किया यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है थाना प्रभारी ने बताया कि बिना कागजात ओवरलोडिंग बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी









