कानपुर देहात में टैंकर की टक्कर से छात्रा की मौत श्रीं रामपुर के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा छात्रा कक्षा पांच मे पढ़ती थी

 

 

पुखरायां बाईं पास क्षासी कानपुर हाईवे पर बुधवार को एक टैंकर की टक्कर से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई यह घटना श्री रामपुर के सामने सड़क पार करते समय हुई मृतका की पहचान भोगनीपुर के श्रीरामपुर निवासी धमेंद्र सिह की पुत्री 11 वर्षीय आयुषी उर्फ मनु के रूप में हुई है आयुषी पुखरायां मीरपुर स्थित फन किड्स स्कूल में कक्षा पांच मे पढ़ती थी और प्रतिदिन अपने पिता के साथ स्कूल जाती थी बुधवार को आयुषी के पिता धमेंद्र सिह बाहर गए हुए थे इसलिए उसके दादा अशोक कुमार उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे गांव के निकट वह पोती आयुषी व तनु आटो के लिए हाइवे पार कर रहे थे सडक पार करते समय एक तेज़ रफ़्तार टैंकर ने आयुषी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर राजवीर सिंह ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां शालिनी सदमे मे आ गई थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस को तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

साहिल कटियार
संवाददाता सिकंदरा
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें