कालपी जालौन – बीती शाम युवक की मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने एक हमलावर खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 351(2) तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक रामजीलाल को जांच सौंपी।
शेखपुर गुढा निवासी देवेंद्र पुत्र रामस्वरूप ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि मंगलवार की शाम में अपने घर जा रहा था तभी मेरे गांव के निवासी सुनील पुत्र चरण सिंह ने आकर मुझे गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर घटना को अंजाम देने लगा घटना में शोरगुल सुनकर पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावर को ललकार तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़ा हुआ हमलावर की मारपीट से मेरे शरीर में चोटे आई हैं।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी






