कालपी जालौन – नगर में भाई बहिने झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी उप निरीक्षक महिला ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर उप निरीक्षक मंमतेश पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रही थी वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने नगर के निवासीगण दीपक उर्फ बउआ पुत्र भगवान दास पूर्णिमा उर्फ बड़ी गुड़िया रूपाली उर्फ छोटी गुड़िया पुत्री भगवान दास समेत तीनों लोग गाली गलौज झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली पुरुष एवं महिला हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने तीनों अभियुक्तों खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी






