होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

कानपुर देहात – आज दिनांक 21.04.2026 को जिलाधिकारी कानपुर देहात  कपिल सिंह व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को पूर्णतः सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिये गये तथा परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या अनुचित गतिविधियों को रोकने, परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित CCTV कैमरों की निरंतर निगरानी करने एवं प्रशासन व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण को समय से ड्यूटी पर पहुंचने व परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परीक्षा केंद्रों के आस-पास यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिये गये ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal