रसूलाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना रसूलाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर 2025 को ग्राम नौहा नौगांव निवासी एक महिला ने थाना रसूलाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे उसके पति खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोत्तरी की गई।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को विषधन तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, मामले में फरार दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें