कानपुर देहात – कानपुर देहात के राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र स्थित सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में गर्मी बढ़ने से मरीजों की संख्या में लागातार इज़ाफ़ा हो रहा है बेंड की कमी के कारण एक ही बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है जिससे उन्हें परेशानी हो रही है सोमवार को सीएचसी में करीब 55,,, मरीजों का इलाज किया गया डॉ आर पी सागर ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है सलेमपुर सीएचसी में कुल 10,,, बेंड उपलब्ध है मरीजों की अधिक संख्या के कारण एक बेड पर दो मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही है गर्मी के चलते बुखार खासी पेट दर्द और लूज मोशन दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं सीएचसी डॉ आर पी सागर डॉ ध्रुव सिंह फार्मासिस्ट अरुण कुमार एक्स-रे टेक्नीशियन पिटु यादव और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कपिल सचान व अजय कुमार मरीजों का उपचार कर रहे स्टाफ की कमी के कारण भी मरीजों के इलाज में कठिनाई हो रही है ग्रामीणों ने डाक्टरों से बेड की संख्या बढ़ाने की मांग की है इस संबंध में राजपुर ब्लाक के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ आदित्य सचान ने बताया कि जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से डाक्टर और बेंड बढ़ाने के लिए अनुरोध किया जाएगा











