धोखाधड़ी मामले में चार लोगों में मुकदमा दर्ज

कालपी जालौन – सस्ते दामों में माल खरीदने पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने की घटना को लेकर अदालत के आदेश से कालपी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जुर्म धारा 318(4) 352 351(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना को जांच सौंपी।
कदौरा बाजार एवं रामगंज कालपी निवासी शोभित पुरवार पुत्र विनोद पुरवार विनय कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि कानपुर चकेरी संस्थान पर मौजूद था वही पर चकेरी निवासी राहुल शुभम पुत्रगण अजय कुमार एवं एक अज्ञात समेत चार लोग मिल गए उन्होंने सस्ते दामों पर किराना दिलाने के लिए झांसा देकर ऑनलाइन लगभग 13 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए थे कई जगह खोजबीन की उन्होंने धोखाधड़ी जालसाजी कर लाखों रुपए हड़पने की घटना को अंजाम दिया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें