मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘नई किरण’ की शुरुआत: 35 मामलों में 3 परिवारों का आपसी समझौते से पुनर्मिलन

कानपुर देहात  – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत आज दिनांक 19.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। नई किरण में 35 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 03 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, म0उ0नि0 ज्योति राज मय म0का0 1284 कु0 रीनू व म0का0 1259 रंजना सोनकर व म0का0 1045 शिवम पाण्डेय व म0का0 1149 शालू देवी व म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यण- डॉ0 पूनम गुप्ता,  राम प्रकाश व जियाउल हक आदि का विशेष योगदान रहा

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें