नारायण गेस्ट हाउस में गरिमामय कार्यक्रम, भाजपा नेताओं ने अंबेडकर के सपनों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
कालपी (जालौन)। जोल्हुपुर मोड़ स्थित नारायण गेस्ट हाउस में शुक्रवार को “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026” के अंतर्गत कालपी विधानसभा क्षेत्र की एक गरिमामय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक (के.के. सचान) एवं अरविंद चौहान विशेष उपस्थिति के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी , विवेक दीक्षित, मंटू विश्नोई, प्रीतू सिंह सहित इस
संगोष्ठी में जिला एवं स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज की जो नींव रखी, उसे आज केंद्र व प्रदेश की सरकार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सम्मान अभियान 2026 के तहत नई पीढ़ी को अंबेडकर के विचारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।













