’उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ के अर्न्तगत ’’मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार’’ योजना में करें आवेदन

 

 

कानपुर देहात  जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री ने बताया कि ’’उ0प्र0 माटीकला बोर्ड’’ के अर्न्तगत ’’मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार’’ योजना संचालित की गयी है। जिसमें वर्ष-2026-27 के अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदक की पात्रता उम्र-18-55 वर्ष, शैक्षिक योग्यता-8वीं पास, लाभार्थी/माटीकला/माटी शिल्पकला की किसी विद्या के तहत प्रशिक्षण/प्रमाण पत्र प्राप्त कारीगर/माटीकला परम्परागत जानकारी हो, योजना के पात्र हैं इस योजना के तहत अधिकतम प्रोजेक्ट काष्ट सीमा 10.00 लाख है। जिसमें लाभार्थी को प्रोजेक्ट काष्ट का स्वयं अंशदान 05 प्रतिशत होगा तथा इस योजना में लाभार्थी का पूंजीगत धनराशि पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप दी जायेगी।
इच्छुक पुरूष/महिलाऐं जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है। इच्छुक लाभार्थी आपना आवेदन पत्र कार्यालय दिवस में कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी (बैंक ऑफ इण्डिया के प्रथम तल पर) चिटिकपुर चौराहा रनियां कानपुर देहात से आवेदन प्राप्त कर दिनांक-15.05.2026 तक जमा कर सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें