कानपुर देहात पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0,,,के दुसरे चरण के तहत राजपुर में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरुकता अभियान चलाया पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देश पर राजपुर थाना पुलिस की महिला कांस्टेबल कांता ने बाजारों सार्वजनिक स्थानों ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यह अभियान चलाया इस अभियान के माध्यम से सैकड़ो महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई अभियान के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिनमें 181,,, महिला हेल्पलाइन 1090,,, महिला शक्ति लाइन 1098,,,,, चाइल्ड हेल्पलाइन 112,,,, इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076,,,, पुलिस कंट्रोल रूम शामिल हैं इसके अतिरिक्त Upcop ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ उठायें तथा सोशल मीडिया पर व्याप्त साइबर अपराधों जैसे फिशिंग साइबर स्टाफिंग फर्जी प्रोफाइल खातों से संबंधित धोखाधड़ी से बचाव की व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की गई महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार जैसे POCSO एक्ट दहेज निषेध अधिनियम घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित सुचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के बारे में भी बताया गया मिशन शक्ति 5.0,,,के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान निरंतर संचालित है इसका मूल्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षित महसूस कराना तथा अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करना है कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें
साहिल कटियार की खास खबर










