4 बषीय बच्चे ने निगला सिक्का हालत बिगड़ी राजपुर मे गले में अटकने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर

 

 

 

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक चार बषीय बच्चे ने खेलते समय दो रुपये का सिक्का गले मे अटकने से उसकी हालत बिगड गई जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है यह घटना सोमवार को कन्हैया नगर निवासी भगवान सिंह के बेटे आदित्यम के साथ हुई सिक्का गले में फसने की जानकारी मिलते ही परिजनों मे हड़कंप मच गया वे तुरंत बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने सिक्का निकालने का काफी प्रयास लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली इस दौरान बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर करने का निर्णय लिया ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि बच्चे ने निगल लिया था जो उसके गले में फस गया है उन्होंने कहा कि बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें