कानपुर देहात राजपुर में पोषण पखवाड़ा के तहत सोमवार को कस्बे के सिविलियन विघालय में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में किशोरी सवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को जक फूड से होने वाले नुकसान और संतुलित एवं पोषक आहार अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था उन्हें बताया गया कि कैसे जक फूड का अधिक सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर सकता है जिससे एनीमिया मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी ने ने किशोरियों को विशेष रूप से हरी सब्जियां दालें फल दूध और प्रोटीन युक्त आहार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी उन्होंने स्वस्थ भोजन के लाभों पर जोर दिया इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरिता पाल हूरबानो नीरस देवी ममता कल्पना देवी सरस्वती सुमन अनीता पूनम और रननो सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रही












