कालपी जालौन विद्वान कथावाचक की अध्यक्षता एवं महंत पुजारी तथा नगर के गणमान्य लोग मौजूदगी में गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित कर कथा यज्ञ कराने के लिए वर्ष 2026 अंतिम माह दिसंबर में रणनीति बनी फिर भी तिथि निर्धारित नहीं हुई।
रविवार की शाम टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में विद्वान कथावाचक मनोज अवस्थी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मैंने अपने मुखारविंदु से 1008 कथाओ का वर्णन हो चुका है उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि भगवान महर्षिवेद व्यास स्थलीय जमीन यमुना तट पर स्थित बिहारी मंदिर प्रांगण में श्री मद् भागवत कथा यज्ञ आयोजित किए जाने की इच्छा हुई मौजूद लोगों ने उनके कहने पर ताली बजाकर पुरजोर सहयोग करने का आश्वासन दिया बैठक का संचालन घुमंतू हसंतू क्लब के पूर्व अध्यक्ष जय खत्री ने किया बैठक में मौजूद छंगे आश्रम महंत मनीष महाराज बनखंडी मंदिर पुजारी मोहन महाराज पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव नरेंद्र द्विवेदी संजय सविता दीपक धवन घुमंतू हसंतु संस्था अध्यक्ष राजेश पुरवार विजयकांत पुरवार कृष्णकांत पुरवार पुरुषोत्तम दास गुप्ता भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार धर्मेंद्र निषाद समीर धवन आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












