विश्व हिंदू संगठन ने ज्ञापन सौंप कर गौशाला जिम्मेदार संचालक कार्यवाही करने की गुहार लगाई

कालपी जालौन विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन के लोगों ने गौशाला की अनियमितताओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंप कर जिम्मेदार पर कार्यवाही किए जाने की मांग उठाई।
सोमवार के दिन विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ बब्बन ठाकुर ने अपने संगठन साथियों की मौजूदगी में तहसील कालपी में मौजूद उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया कि मोहल्ला आलमपुर स्थित गौशाला में बीमार गायों के इलाज पर एवं देख रेख करने में भारी कमियां देखी गई है उन कमियों से बीमार बंद गाय की आए दिन मृत्यु हो रही है उन्होंने गौ संचालक को सख्त निर्देश देकर बंद गायों को देखभाल एवं पालन पोषण सुनिश्चित करने की माग की उक्त गौशाला में उप जिलाधिकारी ने पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी कालपी के साथ निरीक्षण कर निरीक्षण दौरान गौशाला में संचालक की लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही के लिए आदेश दिया वहीं आदेश मिलते ही पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ईओ अवनीश कुमार शुक्ल ने तत्काल गौशाला संचालक को निलंबित कर एसडीएम को कार्यवाही करने की रिपोर्ट प्रस्तुत की ज्ञापन देने वालों में हर्ष बिश्नोई मंटू बिश्नोई निखिल पंडित छोटू राजा मोहित प्रशांत सिंह लखन पुरवार सचिन त्रिपाठी रामप्रताप सिंह आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें