कालपी जालौन अदालत से आए हुए वारंटी अभियुक्त को उप निरीक्षक ने दरवाजे के बाहर दबोच कर वारंट के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक सोमवार के दिन कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी निर्देश पर ज्ञान भारती छौक चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह ने कोतवाली कालपी कार्यालय पर एससी एक्ट अदालत से आए हुए वारंट को प्राप्त कर पुलिस बल साथ वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम छौक निवासी मैयादीन अहिरवार पुत्र पुसु अपने दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था तभी पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर वारंट के तहत पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












