मायके में महिला ने फांसी पर झूल कर जीवन लीला को किया समाप्त

फोटो मृतक महिला 

कालपी जालौन  एक ग्राम में 28 वर्षीय महिला ने बीती रात कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम बरदौली निवासिनी प्रकाश रानी पत्नी विकास की शादी वर्ष 2019 में इन्दिरा नगर उरई निवासी विकास के साथ रीत रिवाज के तहत शादी हुई थी उक्त महिला कुछ महीने शादी उपरांत पति एवं परिवार के विवाद में परिवार न्यायालय उरई में मुकदमा विचाराधीन चल रहा था वह महिला अपने मायके ग्राम बरदौली में 6 माह की बच्ची को लेकर 9 माह से रह रही थी ससुराल एवं मायके वालों के कलह पर आक्रोशित होकर शुक्रवार की रात मायके में एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर घटना स्थल में ही मृत्यु हो गई शनिवार को सुबह मायके परिवार के लोग जगे अपनी पुत्री को फांसी में झूलते हुए देख कर परिजनों बीच कोहराम मच गया घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी वहीं सूचना पाकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव आदि पुलिस बल साथ ग्राम घटना स्थल में पहुंचकर फांसी फंदे में झूलती हुई महिला घटना का निरीक्षण कर निर्देश दिए मौजूद पुलिस ने फांसी के फंदे में झूलती हुई महिला निकलवाया वहीं सूचना पाकर सीओ अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर करवाई करने निर्देश दिए मौजूद उप निरीक्षक दयाशंकर एवं महिला सिपाही प्रीती त्यागी सिपाही रंजीत पुलिस ने मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर मायके परिवार तथा ग्राम वासियों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शवको पुलिस महिला अभिरक्षा में जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम उरई भेजा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें