कालपी जालौन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में समाधान दिवस आयोजित किया गया वही चार फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर निस्तारण किए जाने की मांग की मौके में दो शिकायतों का निस्तारण तत्काल किया गया।
शनिवार के दिन कोतवाली कालपी के अथिति ग्रह में आयोजित समाधान दिवस पर अध्यक्षता करते हुए एसडीम मनोज कुमार सिंह ने ग्राम आलमगीर कुरहना निवासी पूरन सिंह पुत्र गिरधारी सिंह ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि विपक्षी कृषक चकरोड में अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं कब्जा हटाए जाने की मांग की तथा सर्वाधिक उम्र के तीन बायो वृद्ध लोग जैसे ही शिकायतें लेकर आए वहीं उप जिलाधिकारी ने अपनी मधुर वाणी का प्रयोग कर उनको स सम्मान सहित कुर्सी में बैठाकर उनकी पीड़ा को सुना तत्काल डीएम के पद चिन्हों मे चलकर उनकी समीक्षा का निस्तारण कर संतुष्ट किया तथा स सम्मान के तहत घर को रवाना किया मौके में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अनूप कुमार पालिका आर आई अजीत कुमार सिंह यादव उप निरीक्षक रामजीलाल राजस्व निरीक्षक राजेंद्र बाबू सोनी सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में विभा पल्लवी श्रीवास्तव राहुल कुमार जितेंद्र सिंह राजपूत प्रिया सिंह चौहान आकाश चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
फोटो उप जिलाधिकारी समाधान दिवस पर फरियादी की शिकायत सुनते हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












