कालपी जालौन नगर में स्थित गौशाला की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करने से डीएम के निर्देश पर उप जिलाधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टीम के साथ गौशाला का प्रत्येक बिंदुओं में निरीक्षण किया निरीक्षण दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक चाैबंध पाई गई।
बताते चलें कि कांशीराम कालोनी निवासी बजरंग दल सदस्य मोहन रैकवार ने गौशाला में एक गाय बीमार पर इलाज न होने की शिकायत की थी मुख्यमंत्री के पोर्टल जिम्मेदार अधिकारी के निर्देश पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने शिकायत को संज्ञान में लेकर शनिवार के दिन उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी पशु चिकित्सा अधिकारी कालपी डॉक्टर देवेंद्र सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र समेत लोगों ने आलमपुर स्थित गौशाला पहुंचकर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव आर आई अजीत सिंह यादव की मौजूदगी में प्रत्येक बिंदुओं में जांच की जांच दौरान 217 गाय गौशाला में बंद पाई गई वहीं उनके खाने में हरा चारा तथा सही भूसा पाया गया पेयजल हौज में शुद्ध साफ पानी भरा पाया गया उपरोक्त गायों में एक गाय बीमार चल रही थी उस गाय का इलाज पशु चिकित्सा अधिकारी कालपी के द्वारा बराबर किया जा रहा था वह गाय स्वस्थ की ओर अग्रसर हो रही थी वही निरीक्षण में साफ सफाई व्यवस्था सही पाई गई निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता स्वयं आया मौजूद अधिकारियों को की गई शिकायत को किसी कहने में की गई थी उस शिकायत को वापस लिया गया उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान गौशाला में बंद गायों को स्वस्थ देखकर मौजूद टीम खुश हुई उन्होंने मौजूद चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला में बंद गायों का निरीक्षण करें कई गाय वृद्धावस्था में चल रही है जो गाय बीमार देखें ऐसी गायों को सही उपचार कर स्वस्थ करने की सदैव अग्रसर रहने के निर्देश दिए इतना भी नहीं गौशाला निरीक्षण की रिपोर्ट टीम ने जिलाधिकारी को भेजी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












