कानपुर देहात में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक पुराने मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। थाना रूरा क्षेत्र के इस मामले में अभियुक्तों द्वारा संगठित गिरोह बनाकर अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित किया जा रहा था। पुलिस की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर माननीय एडीजे-06/गैंगस्टर कोर्ट ने तीनों दोषियों को 3-3 वर्ष के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। यह कार्रवाई ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत की गई, जो अपराधियों को सजा दिलाने की दिशा में अहम कदम है।











