रसूलाबाद कानपुर देहात। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय दहेली में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने अनेकता में एकता विषय पर सुंदर नाटक प्रस्तुत किया। जिसमें दर्शाया गया कि कैसे भारत देश में विविध धर्म, जाति, खान-पान, पहनावे और विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं और देश को एकता को एक माले में पिरोए हुए हैं। उक्त नाटक ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिससे पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक नीलम चंदेल ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों को कैप और हैंड वॉच भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लीलावती, रमारमन, शिक्षामित्र ज्योति कुमारी,सविता देवी, राकेश कौशल,पारुल,अनुपमा मिश्रा सहित कई शिक्षकगण, अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की।












