प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता गिरफ्तार, बाल अपचारी संरक्षण में

कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्र में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने इस मामले में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया है।
जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता द्वारा 3 अप्रैल को थाना शिवली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का एक युवती से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में युवती का संपर्क दूसरे युवक से हो गया, जिससे उसका संबंध गहरा हो गया। युवती उसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन जब उसकी शादी मृतक से तय हो गई, तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
घटना वाले दिन युवती लगातार मृतक की लोकेशन अपने साथी को देती रही, जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सागर राजपूत को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। इसके बाद 5 अप्रैल को अभियुक्ता कोमल को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार आरोपी ललित नागर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर तलाश जारी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश गया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें