मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘नई किरण’ पहल शुरू, तीन परिवारों में हुआ समझौता

कानपुर देहात में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कुल 30 मामले सामने आए, जिनमें प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यों द्वारा आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से तीन परिवारों में सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। इसके बाद पति-पत्नी ने खुशी-खुशी साथ रहने का निर्णय लिया। शेष मामलों में आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना और पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना है।
इस मौके पर थानाध्यक्ष सुषमा, महिला हेल्प डेस्क की जयमाला, रीनू, रंजना सोनकर, शिवम पाण्डेय, पिंकी देवी सहित प्रोजेक्ट नई किरण की सदस्य कंचन मिश्रा और डॉ. पूनम गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें