कालपी जालौन प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर से लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर मौजूद लोगों से पूछताछ कर अमन शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आदि पुलिस बल के साथ नगर तथा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मदारपुर स्थित व्यास मंदिर पहुंच कर मंदिर की परिक्रमा की एवं व्यास भगवान दरबार में माथा टेककर स्वयं स्वयं तथा परिवार अपने-अपने क्षेत्र के खातिर अमन शांति सदैव बने रहने के लिए आशीर्वाद मांगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













