कालपी जालौन 35 वर्षीय रामकिशुन पुत्र राधे निवासी मैनूपुर शुक्रवार को सुबह 10 बजे कहीं बाहर से बाइक चलाकर अपने निज निवास जा रहा था तभी मैनूपुर मोड सड़क पर बाइक असंतुलित होकर सड़क में गिरी उसी समय बाइक चालक घायल हो गया घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े घायल चालक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान स्वास्थ्य टीम को लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











