मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी रीवा में जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न

 

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी रीवा की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रेस्ट हाउस इको पार्क, रीवा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  सुफियान अली कुरैशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव  शिव सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल ने की।
सुफियान कुरैशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मजबूती देने के लिए पार्टी संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद समाजवादी पार्टी का अगला विजन मध्य प्रदेश है। जहां बीजेपी की मोहन सरकार से किसान, मजदूर और आम जनता त्रस्त एवं भयभीत है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में सपा पीडीए के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ेगी।
बैठक में प्रदेश सचिव तलत खान (रायसेन), जगदीश सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह एमडी खान, संतकुमार पटेल, धर्मेंद्र सिंह बघेल (सीधी), प्रदेश कार्य समिति सदस्य सफीक कुरैशी (सतना), अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, यूवजन सभा राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, रामचंद्र यादव, मोहम्मद तौहीद, शिवनाथ यादव, ऋषि पाठक, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल सेन, रामकिशोर आदिवासी, सुखलाल कुशवाहा, जवाहरलाल पाल, छोटेलाल यादव, सज्जन यादव, अशोक पटेल, आशीष बिसेन, सत्यभान पाल, रमेश पटेल, अयोध्या प्रसाद, मोतीलाल पटेल, जमुना यादव, सुखीनंद साकेत, आदर्श द्विवेदी, रईस खान, विद्यावती कोल, प्रमिला वर्मा, रामलली वर्मा, इंद्ररनिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न दलों से आए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बसपा से सेक्टर प्रभारी कल्याणपुर रमेश कुमार अंबेडकर के साथ समित कुमारी कोल, विद्यावती कोल, रामलली वर्मा, इंद्रणिया वर्मा, विनोद कुमार वर्मा ने सपा जॉइन की। कांग्रेस से मोहम्मद शरीफ, रमेश कोल, मोहम्मद जफर, अब्दुल जफर तथा भाजपा से बाबूलाल यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें