एनएच-27 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्रशासन की सख्ती से सड़क हुई साफ

कालपी जालौन  नगर क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर गुरुवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नवीन गल्ला मंडी से अमलतास छोटे सिंह के घर तक के मार्ग पर संचालित किया गया, जहां लंबे समय से सड़क किनारे अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
अभियान का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनोज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में सड़क किनारे रखे गए ठेले, टीन शेड, अस्थायी दुकानें एवं अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी अभियान में प्रोजेक्ट हेड उत्तम सिंह, उरई बारा परियोजना प्रबंधक इंग्लेश शर्मा एवं रूट पेट्रोलिंग टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने पहले अतिक्रमण वाले स्थानों का निरीक्षण किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से उन्हें हटवाने में प्रशासन की सहायता की। पूरे अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर कार्य की निगरानी की प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनएच-27 जैसे प्रमुख मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया है। सड़क खाली होने से जहां यातायात सुगम हुआ है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हुई है प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें