कानपुर देहात के राजपुर ब्लाक में ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के तत्वावधान में ग्राम रोजगार सेवक गुरुवार से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठे गे समिति के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने खण्ड विकास अधिकारी बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी है उन्होंने कहा है कि जब तक उनकी मागे पुरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि समस्त ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 19 माह से मानदेय नहीं मिला है मानदेय न मिलने के कारण उनके त्योहार फीके पड़ जाते हैं और पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में गंभीर सकट का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार सेवकों को अपनी ग्राम पंचायत के साथ साथ रिक्त अन्य ग्राम पंचायतों में भी काम करने का आदेश दिया जाता है जबकि यह कोई नियम नहीं है इसके बावजूद उन्हें उनका मानदेय नहीं दिया जा रहा है रोजगार सेवकों की मुख्य मांगों में समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का लंबित मानदेय तुरंत जारी करना और वित्तिय वर्ष 2025- 26 की समयावधि से पहले मानदेय एव ईवीएफ की धनराशि युएएन खातो में हस्तांतरित करना शामिल है सरकार द्वारा उनकी मांगे स्वीकार न किए जाने से नाराज़ ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल के साथ खण्ड विकास अधिकारी राजपुर हरगोविंद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा उन्होंने ब्लाक परिसर में गुरुवार से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करने की अनुमति मांगी इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी हरगोविंद गुप्ता ने बताया कि रोजगार सेवकों द्वारा ज्ञापन मिला है और वह अपने उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराएंगे इस मौके पर रोजगार सेवकों में विजय सिंह संजय सिंह हरनारायण कमलेश कुमारी राकेश बाबू जितेन्द्र सिंह अबुज कुमार सपना प्रमोद कुमार राम गोविंद आशीष कुमार मंजू देवी रामसिंह नीरज कुमार अमरेश बाबू सीमा देवी कालिदी और मुन्नी लाल सहित कई लोग मौजूद रहे













