अज्ञात महिला का यमुना नदी तैरता हुआ शव मिलने पर मचा हड़कंप

फोटो अज्ञात मृतक महिला।

कालपी जालौन  लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव यमुना तट किनारे दूसरे जनपद की सीमा पर तैरते हुए की सूचना कालपी पुलिस को मिली सूचना पाकर तत्काल प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ यमुना तट के पास पहुंचकर गोताखोरों से अज्ञात मृतक महिला शव को बाहर निकलवाया तथा फोटोग्राफी करवा के सिनाख्त की गई फिर भी अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की दोपहर यमुना नदी भोगनीपुर क्षेत्र यमुना तट पर अज्ञात महिला का शव तैरते हुए एवं बुर्के का दुपट्टा भी शरीर में लपटा हुआ था जैसे ही गोताखोरों ने यमुना नदी में अन्य मौजूद लोगों ने देखा तो सूचना भोगनीपुर पुलिस को दी गई फिर भी भोगनीपुर कोतवाली पुलिस शव को निकालना दूर घटना स्थल में आना मुनासिब नहीं समझा वही सूचना कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को जैसे ही मिली तत्काल सिपाही आशीष यादव आदि पुलिस बल के साथ जनपद कानपुर देहात भोगनीपुर कोतवाली सीमा में पहुंचकर यमुना तट पर अज्ञात महिला का शव तैरते हुए गोताखोरों के द्वारा बाहर निकाला गया पहचान के लिए सारी औपचारिकता पूर्ण की गई महिला के मृतक शव को मजिस्ट्रेट की देखरेख में महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र चंदेल ने महिला सिपाही की उपस्थिति पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर महिला पुलिस की अभिरक्षा में शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस उरई भेजा फिलहाल अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी है कोतवाली पुलिस पहचान करने में जुट गई है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें