फोटो परिचय – स्वास्थ्य टीम क्लीनिक की चैकिंग करते हुए।
कालपी जालौन अपर सीएमओ ने अधीक्षक के साथ चौकी प्रभारी की देखरेख में प्राइवेट क्लीनिक की चैकिंग की चैकिंग में भारी अनियमितताएं पाए जाने पर क्लीनिक को सीज कर कार्यवाही की उक्त कार्रवाई से प्राइवेट क्लिनिको में हड़कंप मच गया।
गुरुवार के दिन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद भूषण सीएचसी कालपी अधीक्षक दिनेश बर्दिया महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल आदि पुलिस बल के साथ सर्विस रोड जुलैहठी की तरफ जाने वाली रास्ता स्थित कैथा पेड़ समीप कुरैशी भवन पर स्थापित हरियाणा क्लिनिक में पहुंचकर चैकिंग की चैकिंग दौरान अभिलेख तथा भारी कमिया पाये जाने पर उक्त क्लिनिक को तत्काल सील कर पूरी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पटल पर प्रस्तुत कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










