कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की, जहां उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।
इस दौरान, क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधिकारियों ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का न्याययोचित और समय सीमा में निस्तारण किया जाएगा।











