कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गुलशन उर्फ गोलू सिंह, मिथुन उर्फ सिराज और नियाजुद्दीन उर्फ नियाज शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही की है।
इसके अलावा, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए 13 व्यक्तियों के विरुद्ध थानावार चालान किया गया है।










