कानपुर देहात,
टैक्स बार एसोसिएशन, कानपुर देहात के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया प्रेरणा स्रोत सर्वश्री संजीव कुमार बाजपेई (एडवोकेट), संतोष कुमार सक्सेना, कमल सिंह गौर तथा संरक्षक श्री आदेश कुमार गुप्ता एवं हरिकृष्ण गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई।
चुनाव परिणाम के अनुसार संतोष सक्सेना को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संदीप यादव, महामंत्री/कोषाध्यक्ष पद पर कमल सिंह गौर, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के रूप में विमलेश कुमार पाण्डेय तथा संयुक्त मंत्री पद पर पुष्पेन्द्र प्रजापति चुने गए।
इसके अलावा ऑडिटर पद पर प्रभात मिश्रा “हैप्पी” को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शुभम सक्सेना, आशीष शुक्ला, प्रशान्त त्रिपाठी और शुभम ओमर को निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।










