कानपुर देहात से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एडीजे/एफटीसी-2 न्यायालय ने मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत सख्त फैसला सुनाया है। न्यायालय ने आरोपी छविनाथ सिंह उर्फ छुन्ना सिंह को गंभीर अपराधों में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर ₹1,80,000 का अर्थदंड भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर वादिनी के पति की हत्या, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वादिनी की पुत्री के साथ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए थे।
इस फैसले को महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।













