कालपी (जालौन) महाकाल पैथ लैब का उद्घाटन बिधायक बिनोद चतुर्वेदी ने फीता काटकर किया। लैब के प्रोफराइटर बबलू ठाकुर ने मुख्य अतिथ बिधायक कालपी बिनोद चतुर्वेदी सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बबलू ठाकुर ने बताया कि हमारे यहां खून पेशाब मल वीर्य की जांच आधुनिक मशीनों द्वारा की जाने की सुविधा प्रशिक्षित पैथलोजिस्ट के द्वारा विश्वसनीय तरीके से की जाएगी।इसके साथ ही घर से सैम्पल लाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
लैब आधुनिक मशीनों से शुसज्जित और 24×7 सेवा सटीक रिपोर्ट और स्वास्थ्य जांच की सम्पूर्ण सुविधाऐं प्रदान करती है। जो स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करती है।इस लैब का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर और तेज जांच सुविधाएं प्रदान करना है।इसके साथ ही रुटीन टेस्ट ब्लड टैस्ट और वायरल वैक्टीरियल इन्फेक्शन टेस्ट की भी सुविधा मौजूद रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष राजू पाठक बिधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी सभासद कन्हैया मिश्रा हरिश्चंद्र दीक्षित श्रीकांत सिंह चौहान राजेश द्विवेदी अमर दीप पाण्डेय बाबू सिंह यादव अश्वनी तिवारी दीपक शर्मा नीलाभ शुक्ला पवन दीप निषाद प्रधान कीरतपुर व अंकित गुप्ता नीरज सिंह पंकज सिंह सहित भारी संख्या मे गणमान्य जन उपस्थित रहे।











