कानपुर नगर
बिठूर धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी बिठूर में रामनवमी की शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकाली गई। श्री गंगा वैली से ब्रम्हावर्त तक दर्जनों रथों और सजे-धजे वाहनों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा नगर राममय हो गया, जैसे अयोध्या में हो!
प्रदीप कुमार दिवाकर, अध्यापक सुरेन्द्र तिवारी, अनिल दि्वेदी, राम जी दि्वेदी, ओमप्रकाश दि्वेदी (भोली) जैसे कई श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने यात्रा का स्वागत किया और भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती की।
शोभा यात्रा में अनिल द्विवेदी, सुरेन्द्र तिवारी, शुभम अग्रवाल, राम अभिषेक द्विवेदी, राघव, राजा, शिवम अग्रवाल, सचिन द्विवेदी, मातृछाया गुरुकुल के बच्चों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।













