बौद्ध कथा के दौरान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला: 9 नामजद और 20 अज्ञात पर केस दर्ज

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संगसियापुर में बौद्ध कथा के समापन के दौरान कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया और कथावाचक के साथ मारपीट की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 नामजद और 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने जनसहयोग से आरोपियों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भरोसा और संतोष व्याप्त है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को सुचारु, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पुलिस/प्रशासन के अधिकारियों व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Cricket Live Score

Rashifal